DIGITAL DESK BANGLURU:- कर्नाटक में शुरू हुए हिजाब विवाद को लेकर पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है। अब इस मामले में अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। इस बीच हिजाब विवाद में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भगवा गमछा डाले कई लड़के एक मुस्लिम लड़की को घेरे हुए हैं। ये लड़के जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं, जिसके जवाब में लड़की अल्लाहू अकबर कहती है। ये लड़की चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगी। लोग इस लड़की के बारे में सर्च करने लगे। तेजी से वायरल हो रही तस्वीर के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह लड़की है कौन ? दरअसल, कर्नाटक स्थित उडुपी जिले के मणिपाल में महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में पढ़ने वाली इस लड़की का नाम मुस्कान है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखा कि लड़कों का एक समूह हिजाब पहले मुस्कान के चारों ओर 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे हैं और मुस्कान पलटकर अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रही है। मुस्कान इसी कॉलेज में पढ़ती है और वह बीकॉम की छात्रा है। यह घटना भी उसी समय हुई जब वह असाइनमेंट के लिए कॉलेज गई हुई थी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मुस्कान की काफी चर्चा हो रही है।
मुस्कान को लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। ट्विटर पर काफी समय मुस्कान टॉप ट्रेंड में शामिल दिखाई दी। इतना ही नहीं दुनियाभर से लोगों ने इस मुद्दे पर ट्वीट किए हैं। सोशल मीडिया पर इन लड़कियों के पक्ष में समर्थन उमड़ पड़ा। घटना के बाद खुद मुस्कान ने बताया कि जब वे लगातार नारे लगा रहे थे तो मैं अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। मुस्कान का कहना है कि वो कॉलेज असाइनमेंट के लिए आई थी। तब उन लोग ने उसे अंदर नहीं जाने दे रहे थे, क्योंकि उसने बुरका पहना हुआ था। उनका कहना था कि पहले बुरका उतारो फिर अंदर जाओ। जिसके बाद लड़कों ने उसे घेर लिया और जय श्री राम के नारे लगाने लगे, इसके जवाब में मुस्कान ने भी अल्लाहू अकबर का नारा लगाया। वह बताती है कि मेरे टीचर और प्रिंसिपल ने मेरा सपोर्ट किया, उन लोगों ने मुझे भीड़ से बचाया।
कर्नाटक के कुछ शिक्षण संस्थानों में हाल के दिनों में हिजाब पहनने को लेकर समर्थन और विरोध में जमकर प्रदर्शन हुए। कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते हिजाब विवाद के बीच छात्रों और आम लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की। इस मुद्दे के एक बड़े विवाद का रूप धारण कर लेने के बाद, राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों में तीन दिनों के अवकाश की घोषणा की।