DIGITAL DESK JHARKHAND:- रामगढ़। संदर्श कला केन्द्र रामगढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।संदर्श कला केन्द्र की अध्यक्षा प्रो पिंकी कुमारी की नेतृत्व में प्रति योगिता का आयोजन किया गया। आनलाइन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रामगढ़ के अलग -अलग क्षेत्रों से छात्रों ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिए। बच्चों ने अपने अपने स्तर से एक से बढ़कर आकर्षक चित्रों की प्रस्तुति किया। बच्चों ने प्रकृति और मनुष्यों के सम्बंधों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया। कुछ बच्चों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका करण के प्रति चित्रों के माध्यम से जागरूक किया। साथ ही साथ मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहने का संदेश दिया।
इसके अलावा बच्चों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आकर्षक तस्वीर भीप्रस्तुत किया। मौके पर झामुमो जिला सह सचिव अरुण बनर्जी उपस्थित थे।जबकि निर्णायक मंडल में शशि कौत नारायण,कला विशेषज्ञ राजोरी ने बच्चों को सुंदर पेंटिंग के कुछ गुण बताये और नेता जी सुभाष चंद बोस के जीवनी पर भी प्रकाश डाला |
मेष
वृष
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन