DIGITAL DESK JHARKHAND:- देवघर। बुधवार को शहर के वार्ड नंबर 12 में देवघर नगर की भाजपा प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया के आवास जूटी महिला मोर्चा की बहनों द्वारा माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा व जिला मंत्री रूपा केसरी ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें उपस्थित महिलाओं ने माइक्रो डोनेशन किया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसमें सभी लोग राष्ट्रहित में अपना योगदान जरूर करें। कम से कम सामर्थ्य अनुसार सहयोग कर राष्ट्र हित का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित व राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानकर राजनीति के माध्यम से देश को आगे ले जाने का काम कर रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह जोड़ी ने नया भारत बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजया सिंह, महामंत्री अलका सोनी, निशा सिंह, सुधा चौरसिया आदि उपस्थित थी। माइक्रो डोनेशन में टेक्निकल सहयोग विशाल सिंह सुशांत व मोनिका चौरसिया ने की। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 30 लोगों का माइक्रो डोनेशन किया गया।
मेष
वृष
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन